हजारीबाग: भारतीय जनता पार्टी हजारीबाग की वरिष्ट भाजपा नेत्री भाजपा जिला मंत्री पुष्पा तिर्की ने अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।भाजपा से इस्तीफा देने वालों का तांता लगा हुआ है।मगर भाजपा जिला संगठन की कुंभकर्णी नींद नहीं टूट रही है। हर इस्तीफा देने वाला कार्यकर्ता एक ही आरोप लगा रहा है कि पुराने और समर्पित कार्यकर्ता को ना ही चुनाव कार्य में लगाया जा रहा है और ना ही उसको दल की ओर से सम्मान दिया जा रहा है।इन सबका खामियाजा लोकसभा चुनाव में पार्टी को भुगतना पड़ेगा। समर्पित कार्यकर्ता के बल पर ही भाजपा चुनाव में सफलता हासिल करती आई है,मगर लोकसभा के प्रत्याशी और जिला संगठन ना जाने किस दंभ में हैं। लगातार कार्यकर्ता पार्टी से इस्तीफा दे रहें हैं क्या अपने चाटुकारों के बल पर चुनाव की वैतरणी पार हो पाएंगे।हम सब बताया गया है कि कार्य कर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं क्या बिना रीढ़ के भाजपा खड़ी रह पाएगी।अब तो बहुत देर हो चुकी है। उक्त जानकारी अनिल सिन्हा ने दिया।