न्यूज स्केल संवाददाता
गुमला(झारखंड)। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कामरेड महेंद्र उरांव ने जन सम्पर्क अभियान के तहत भाकपा के टीम ने सिसई प्रखंड एवं भरनो प्रखंड का दौरा किया। जन सम्पर्क अभियान में कामरेड बसंत गोप सुखदेव उरांव अनिल कुमार असुर चन्द्रपाल उरांव शामिल हुए। जन सम्पर्क अभियान के दौरान मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोहरदगा संसदीय क्षेत्र को भ्रष्टाचार मुक्त करने केलिए लिए भाकपा को वोट दें। आज तक भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के क्षेत्र से संसद भवन भेजने का काम किया है लेकिन क्षेत्र की मूलभूत समस्या को दूर करने में विफल रहे है। किसान और मजदूर का विकास नहीं हुआ। मजदूर पलायन करने को विवश हैं। सरकारी कार्यालयों में कमीशन खोरी चरम सीमा पर पहुंच गई है इस पर सांसद विधायक चुप्पी साधे हुए हैं। किसानों मजदूरों की हक़ अधिकार को बचाने और जल जंगल जमीन और अपनी अस्मिता की रक्षा के लिए भाकपा चुनाव में खड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार पुन्जीवादी व्यवस्था को तेज कर देश की सार्वजनिक संस्थाओं को कारपोरेट घरानों को सरकार बेच रही है जिससे पढ़े लिखे नौजवान बेरोजगार हो गए हैं।