न्यूज स्केल संवाददात
गुमला। गुमला जिले के बसिया अनुमंडल क्षेत्र के कोनवीर में मंगलवार को राहुल गांधी तय कार्यक्रम 1 बजे से दो घंटे लेट अपनी चुनावी में पहुंचे। सभा को सम्बोधित करते उन्होंने केंद्र सरकार को जहां संविधान से छेड़छाड़ करने की संज्ञा दी। वहीं उन्होंने अपने अंदाज में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर निशाना साधा। वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भी लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस से गठबंधन का धर्म निभाते हुए राहुल गांधी की चुनावी सभा में कहा कि गठबंधन सरकार झारखण्ड में 14 सीटों पर कब्जा करेगी राज्य की जनता भाजपा जो आदिवासियों की विरोधी पार्टी है जनता उसे करारा जवाब देगी। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि संविधान बचाने के लिए और देश से गरीबी दूर करने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी को गठबंधन के तहत वोट देकर मजबूत करने का काम करें। कांग्रेस की चुनावी सभा में राहुल गांधी, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं अन्य नेताओं सहित झामुमो विधायक भूषण तिर्की की उपस्थिति थी। वहीं गीताश्री उरांव पूर्व शिक्षा मंत्री झारखण्ड ने भी आदिवासियों को एकजुट होकर सामने आने और कांग्रेस के राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया।