मनीष जायसवाल के लिए उनकी पत्नी कड़ी धूप में कर रही हैं सघन चुनाव प्रचार

0
122

हजारीबाग नगर क्षेत्र के कई वार्डों में चलाया डोर टू डोर कैंपेन, कमल फूल छाप पर मतदान करने का किया अपील

न्यूज स्केल ब्यूरो आशीष यादव
हजारीबाग। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल के लिए उनकी धर्मपत्नी निशा जायसवाल कड़ी धूप में खूब पसीना बहा रही हैं। पिछले तीन दिनों से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा में उनका तूफानी जनसंपर्क अभियान चल रहा है। बरही विधानसभा और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के बाद रविवार की मनीष जायसवाल की पत्नी निशा जायसवाल ने हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के हजारीबाग नगर निगम इलाके के कई वार्डों में घुम-घुमकर डोर-टू- डोर कैंपेन किया और भाजपा के पक्ष में कमल फूल छाप पर मतदान करने का अपील किया। निशा जायसवाल का चुनावी कैंपेन को लोगों का खूब प्यार, आशिर्वाद और समर्थन मिल रहा है। उनका यह कैंपेन भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेणुका साहू के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की दर्जनों सक्रिय नेत्रियों की उपस्थिति में चल रहा है। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में महिला समर्थक चल रही है। जिसमें सभी भाजपा के रंग में रंगी हैं और उनके साथ चल रहा नुक्कड़ नाटक का टीम मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को जागरूक भी कर रही हैं। निशा जायसवाल भी नुक्कड टीम का उत्साह बढ़ाती दिख रही हैं ।