राष्ट्रीय नवीन मेल के पत्रकार की मां के असामयिक निधन पर शोक, पत्रकारों ने कहा क्रूर काल ने मां की ममता का आंचल अचानक छीन लिया

0
183

न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड अंचल के राष्ट्रीय नवीन मेल के संवाददाता हिमांशु सिंह की 64 वर्षीय माता मुन्नी देवी पति मुरलीधर सिंह ग्राम दिग्घी का ह्रदय गति रुक जाने से असामयिक निधन हो गया है। मंगलवार को सैनिक अस्पताल रामगढ़ में अंतिम सांसे लीं। दिवंगत काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। उनका सैनिक अस्पताल से इलाज चल रहा था। बीच में वह स्वस्थ्य हो गईं थीं। लेकिन मंगलवार को अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। मौके पर बड़े पुत्र पत्रकार हिमांशु सिंह तत्काल उन्हें सैनिक अस्पताल रामगढ़ में दाखिल कराया, जहां डाक्टरों की काफी कोशिश के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका और उनका निधन हो गया। अस्पताल से उनके पार्थिव शरीर को घर लाया गया। जहां बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अचानक क्रूर काल ने पुत्र से माता की ममता का आंचल छीन लिया। दिवंगत अपने तीन बेटों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गईं हैं। उनके असमय निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर मुखिया मंजीत सिंह रामनाथ यादव, अशोक कुमार, विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, समाजसेवी सीताराम सिंह, डीलर संघ अध्यक्ष सतेंद्र सिंह, विकास सिंह, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति धनंजय तिवारी, जिले के वरिष्ट पत्रकार धर्मेंद्र पाठक सुनील कश्यप, जितेंद्र तिवारी, रंण्धीर सिंह, महेश प्रजापती, श्रीकांत राणा एवं मयूरहंड अंचल के सभी मीडियाकर्मी, पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। साथ ही पत्रकारों ने गहरी संवेदना प्रकट की।