मधुमक्खी के हमले में वृद्ध गंभीर

0
71

न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत सिंदुआरी कला जंगल में मवेशी चराने के दौरान मधुमखियों के हमले से एक वृद्ध गंभीर रूप घायल हो गया। घायल वृद्ध सिंदुआरी कला निवासी 65 वर्षीय मुला यादव है।बताया गया कि वृद्ध मवेशी चरा रहा था की अचानक मधुमखियों ने हमला कर दिया। जिसे वृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहीं आस पास खेल मैदान में खेल रहे बच्चों की नजर अचानक वृद्ध पर पड़ी तो बेहोशी की हालत में इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने इलाज किया।