न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव
हजारीबाग लोस में हम रिकॉर्ड मार्जिन से खिलाएंगे कमल, मनीष जायसवाल की होगी ऐतिहासिक जीत- जयंत सिन्हा
——
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा ने अपने पहली सूची में हजारीबाग लोकसभा सीट से सदर विधायक मनीष जायसवाल को प्रत्याशी घोषित किया है। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में ताबड़तोड़ दौर शुरू कर दिया है। 8 मार्च को भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने अपना जन्मदिन कार्यकर्ताओं के साथ मनाने और लोकसभा क्षेत्र के सभी 34 मंडलों के कार्यकर्ताओं के बीच भाजपा झंडा वितरण करने के पश्चात रात को डेमोटांड़ स्थित ऋषभ वाटिका पंहुचकर हजारीबाग के वर्तमान भाजपा सांसद जयंत सिन्हा से मुलाकात कर उनका आशिर्वाद प्राप्त किया ।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसद जयंत सिन्हा ने भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल को टिकट मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। जैन सिंह ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हुई कि हमारे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल हमसे मिलने आए। आगे उन्होंने कहा की हजारीबाग क्षेत्र की जनता एक बार फिर बड़े मार्जिन से कमल खिलाएं और मनीष जायसवाल को ऐतिहासिक मतों से जिताएं। मनीष जायसवाल ने सांसद जयंत सिन्हा का आभार जताया और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उनसे विशेष चर्चा- परिचर्चा भी किया ।