Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मनरेगा लोकपाल की मौजूदगी में हुई प्रखंड स्तरीय सोशल आडिट की सुनवाई

On: February 20, 2024 11:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता

टंडवा (चतरा)। मंगलवार को सामाजिक अंकेक्षण की पिछले चार माह से लंबित प्रखंड स्तरीय सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन टंडवा प्रखंड सभागार में किया गया। जहां मुख्य तौर पर मनरेगा लोकपाल संध्या प्रधान उपस्थित रही। विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ करने के पश्चात पंचायतवार अग्रसारित मामलों की गहनता से समीक्षा किया गया। इस दौरान बेंती पंचायत में वित्तीय अनियमितता संबंधित कई मामले प्रकाश में आये। जिसकी जानकारी देते हुवे बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह ज्यूरी मेंबर नीरज तिवारी ने बताया कि पंचायत कर्मियों व भेंडर को कड़ी फटकार लगाते हुवे एक सप्ताह के अंदर मामला निष्पादित करने के निर्देश दिए गये। वहीं अनियमितता संबंधित मामले में लोकपाल श्रीमती प्रधान के कड़े तेवर से अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। दूसरी ओर सुनवाई कार्यक्रम का समुचित प्रचार-प्रसार नहीं किये जाने का आरोप पंसस संघ के जिलाध्यक्ष विकास पांडेय ने लगाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार समयाभाव के कारण छः पंचायतों की सुनवाई नहीं हो सकी जिसके लिये विधिवत तिथि का निर्धारण किया जायेगा। मौके पर बीडीओ देवलाल उरांव, बीस सूत्री अध्यक्ष सुभाष यादव, बीपीओ सुबोध पासवान समेत अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री का बड़ा बयान— “हम मदद नहीं, अवसर देने वाली सरकार”

राज्यसभा से विदाई के दौरान भावुक हुए मल्लिकार्जुन खरगे, बोले— “राजनीति में कोई रिटायर नहीं होता”

सभी पर्व-त्यौहार खुशनुमा माहौल में मनाएं: डॉ ताराचंद

उपायुक्त डॉ ताराचंद के निदेश पर कुडू के थाना मोड़ से पढ़हा भवन तक सड़क मरम्मती का कार्य शुरू

भंडरा: दो दिवसीय सेविका प्रशिक्षण संपन्न, आधुनिक पद्धति से खेल-खेल में शिक्षा पाएंगे बच्चे

पिता की डांट से क्षुब्ध होकर नाबालिग ने खाया कीटनाशक, रिम्स रेफर

भंडरा के भीठा में आज होगा विराट हिंदू सम्मेलन सह कलश यात्रा का आयोजन

भंडरा में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

बीआरसी में गुरु गोष्ठी आयोजित, शिक्षकों को नए सत्र के लिए दिए गए निर्देश

स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक, शिक्षा व पोषण व्यवस्था पर चर्चा

समाज कल्याण की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

रामनवमी महासमिति का गठन, बिनोद बने अध्यक्ष

Leave a Comment