नफ़रत की जगह मोहब्बत का संदेश लेकर राहुल गांधी गुमला जिले के बसिया अनुमंडल क्षेत्र 11 बजे पहुंचेंगे, भारत जोड़ो न्याय यात्रा से मांगेंगे लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जनसमर्थन
न्यूज स्केल संवाददाता
झारखंड/गुमला: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से गुमला जिले के कामडारा बसिया अनुमंडल क्षेत्र में आगमन एवं रोड़ शो को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चैतू उरांव के नेतृत्व में जिला एवं राज्य स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का बसिया अनुमंडल क्षेत्र में कैंप लगाकर कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं. यहां बताते चलें कि 6 फरवरी को राहुल गांधी का काफिला रांची खूंटी रोड़ से होकर खूंटी से तपकरा फिर गुमला जिले के कामडारा बसिया कोनवीर रोड़ शो करते हुए सिमडेगा रूट से उड़ीसा, छत्तीसगढ़ के लिए निकलेंगे रूट पर राहुल गांधी के लिए व्यापक रूप से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है वहीं बताते चलें कि गुमला जिले के लिए राहुल गांधी का यह पहला अवसर होगा कि वे गुमला जिले में रोड शो करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनों को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जो भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली गई है देश के हालात और कांग्रेस की सरकार बनने पर वे देश की जनता को क्या देंगे संबोधन करेंगे और साथ ही भाजपा को लेकर हमला करेंगे लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को जनसमर्थन मिले राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की भाजपा सरकार एवं नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री को लेकर उनके कार्य से नफा और नुकसान से लोगों को जागरूक करना चाहेंगे। प्राप्त जानकारी अनुसार करीब ग्यारह बजे तक बसिया मुख्यालय में राहुल गांधी कांग्रेस की सभा करेंगे एवं रोड़ शो भी होगा। राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर गुमला जिला कांग्रेस महासचिव मोहम्मद खालिद शाह एवं कांग्रेस सेवादल के मोहम्मद कलाम ने कहा है कि बसिया में कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं संग भोजन करने के साथ ही रोड शो करते हुए कोनवीर रोड़ से सिमडेगा रोड़ निकलेंगे।