चतरा(न्यूज स्केल टीम): गणतंत्र दिवस पर ग्रामीण क्षेत्रों प्रखंडों में भी उत्साह का माहोल दिखा। जिला मुख्यालय के अलावे विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में झंडोत्तोलन किया गया। सिमरिया अनुमंडल में कार्यक्रम की शुरुआत चौक स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। उसके बाद अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ सन्नी राज ने झंडारोहण किया। पत्थलगडा प्रखंड कार्यालय में प्रमुख मनीषा कुमारी, थाना में थानेदार सचिन कुमार दास, गिद्धौर थाना में थानेदार गुलाम सरवर, जबकी पंचायत सचिवालयों में संबंधित पंचायत के मुखिया ने झंडोत्तोलन किया। इटखोरी प्रखंड कार्यालय में प्रमुख प्रिया कुमारी, गांधी स्मारक में बीडीओ सोमनाथ बंकीरा, इटखोरी पंचायत भवन में मुखिया, थाना में थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव ने झंडोत्तोलन किया। गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के साथ क्लबों में झंडोंतोलन किया गया। गिद्धौर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख अनीता यादव, थाना परिसर में थाना प्रभारी गुलाम सरवर, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डेन, पंचायत भवनों में मुखिया निर्मला देवी, सरिता देवी, जगदीश यादव, बेबी देवी, समीरा कुमारी, डेगन गंझू आदि ने झंडोंतोलन किया। मौके पर बीडीओ हरिनाथ महतो, जिप सदस्य अनीता देवी समाजसेवी, बालेश्वर प्रसाद यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।