मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती, विधायक सहित अन्य हुए शामिल

0
180

न्यूज स्केल संवाददात
पत्थलगडा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार टांड़ में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता नाई समाज के प्रखंड अध्यक्ष बेचन ठाकुर व संचालन हिन्दु जागरण मंच के जिलाध्यक्ष आशीष दांगी ने किया। मुख्य अतिथि सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास व विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य रामसेवक दांगी, बीडीओ मोनी कुमारी, नाई समाज के जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। जिसके बाद अन्य अतिथियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। विधायक श्री दास ने सभा को संबोधित करते हुवे सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताते हुवे कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के 100वीं जयंती पर मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान से नवाजे जाने कि घोषणा किया। उन्होंनें कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने जीवन भर राजनीति को जनसेवा के रूप में अपनाया और गरीबों व वंचितों को समाज कि मुख्यधारा में लाने का काम किया। समाज को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि अमित तिवारी, पूर्व मुखिया राजेन्द्र प्रसाद, हिन्दु जागरण मंच के जिला धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख मुकेश दांगी, भाजपा नेता महफूज रहमान, राजकुमार दांगी, सतीष ठाकुर, प्रमोद ठाकुर समेत अन्य ने बारी-बारी से कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान सभी ने कर्पूरी ठाकुर के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर मदन ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, सुरेन्द्र ठाकुर, रामसेवक ठाकुर, गेंदों ठाकुर, निरंजन ठाकुर, सुरेश ठाकुर, रामचन्द्र ठाकुर, तारा देवी, उर्मिला देवी, किरण देवी, आलति देवी आदि शामिल थे।