दिल्ली की टीम ने गिद्धौर में किया स्मार्ट क्लास का अवलोकन, संबंधितों को दिए कई दिशा निर्देश

0
133

न्यूज स्केल संवाददात
गिद्धौर(चतरा)। नोएडा दिल्ली की टीम ने बुधवार को स्मार्ट क्लास का अवलोकन करने गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलगा पहुंची। स्मार्ट मार्क्स एजुकेशन नोएडा दिल्ली की टीम में विभाग के विनोद शंकर एवं सोनम पाठक शामिल थे। इस दौरान टीम को झारखंडी संगीत व फूल वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। बताया गया कि पहले कार्यक्रम के द्वारा स्मार्ट क्लास का संचालन किया जा रहा है। इस विद्यालय में कक्षा 6, 7 व 8 में स्मार्ट क्लास संचालित हो रही है।  जो बेहतर है। पहल कार्यक्रम के तहत अभिभावकों के साथ एक बैठक कर मार्ट क्लास पर विस्तार रूप से चर्चा किया गया। अभिभावकों ने स्मार्ट क्लास से बच्चों का बेहतर शिक्षा मिलने की बात बताई। अभिभावकों से टीम के सदस्यों ने नामांकन दर बढ़ाने के साथ प्रत्येक दिन बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील की। मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार दांगी, 20 सूत्री उपाध्यक्ष रामदेव यादव, शिक्षक दीपेश्वर यादव, विवेकानंद तिवारी, पंकज कुमार राणा सहित अन्य उपस्थित थे।