Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

रामोत्सव से पूर्व हजारीबाग विधायक कार्यालय परिसर में वानर का दस्तक, लोगों के बीच बना कौलुहाल का विषय

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल ब्यूरो आशीष यादव
हज़ारीबाग
अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को भगवान श्रीराम लला के आगमन सह राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उल्लास का माहौल है। रामभक्तों के शहर हजारीबाग में भी रामोत्सव की भव्य तैयारी है। पिछले करीब एक पखवाड़े से हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल हजारीबाग में रामराज में जुटे हैं और गांव- शहर में घुम-घुमकर अक्षत, श्रीराम चित्र युक्त कैलेंडर बांटते हुए लोगों से दीपोत्सव और रामोत्सव मनाने का अपील कर रहें हैं। विधायक मनीष जायसवाल रामलाल के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर क्या करें और क्या ना करें इसपर भी अपनी उचित राय देते हुए घरों और मुहल्लों को सजाने, मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान करने सहित अन्य प्रकार का आग्रह कर रहें हैं ।

इधर राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन पूर्व हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के झंडा चौक के समीप विशेश्वर दयाल जायसवाल पथ अवस्थित विधायक सेवा कार्यालय परिसर में अचानक हनुमान रूपी वानर के आगमन और कोलाहल से यहां आने वाले और यहां से गुजरने वाले लोगों के बीच चर्चा का बाज़ार गर्म है। कोई इसे भगवान श्री राम का भेजा हुआ दूत बता दें हैं तो कोई साक्षात हनुमान मानकर प्रणाम कर रहें हैं। विधायक सेवा कार्यालय के आसपास इस वानर की एक दीदार को लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। यहां इसे छेड़ा नहीं जा रहा है। सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने बताया की इससे पूर्व मैंने कभी यहां वानर को नहीं देखा लेकिन अचानक शहर के अतिव्यतम इलाका होने के बावजूद दिनभर से जिस प्रकार यह वानर विधायक कार्यालय परिसर में जमा हुआ है उससे निश्चित रूप से कोई शुभ संकेत का सचेतक हो सकता है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामपुर के लाल आचार्य प्रेम शंकर पाण्डेय ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया झारखंड का गौरव

हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

Leave a Comment