सरस्वती विद्या मंदिर शीला के वर्षगांठ पर चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान
सिमरिया(चतरा)। सिमरिया प्रखंड के शीला में संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रथम वर्षगांठ पर गुरुवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को यातायात के नियमों से अवगत कराया गया। इसके अलावे बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चलाने वालों को गुलाब का फूल एवं हेलमेट दिया गया। वहीं चार पहिया वाहन चालककों से सीट बेल्ट बांधकर चलाने को जागरूक किया गया। शीला ओपी प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा ने लोगों से अपील किया कि हेलमेट पहनकर एवं चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट बांधकर चलें। ताकि दुर्घटना होने पर जान बचाई जा सके। विद्यालय के संचालक रामदेव कुशवाहा एवं प्रधानाचार्य सिकंदर कुमार राज ने बताया कि विद्यालय द्वारा इस तरह के जागरूकता अभियान हमेशा चलाए जाते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता भोला सिंह ने बताया कि विद्यालय के द्वारा चलाए गए इस अभियान से लोगों के बिच जागरूकता फैलेगी।