*गुमला जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर गुमला प्रभारी अजय नाथ सहदेव ने कांग्रेसियों का त्साहवर्धन किया*
* आर्थिक, समाजिक एवं राजनीतिक बदलाव के लिए राहुल गांधी झारखण्ड में 8 दिनों तक करेंगे पदयात्रा – अजय नाथ सहदेव जिला प्रभारी*
* भाजपा की केंद्र सरकार ने अपने शासन में देश को सिर्फ सब्जबाग दिखाकर एवं आदिवासियों की पहचान समाप्त करने में लगी रही- गीताश्री उरांव पूर्व शिक्षा मंत्री*
* राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में गुमला-जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर गया – चैतू उरांव जिलाध्यक्ष गुमला कांग्रेस कमेटी*
गुमला – गुमला परिसदन में गुमला जिला कांग्रेस कमेटी की एक विस्तारित बैठक हुई जिसमें गुमला जिला प्रभारी अजय नाथ सहदेव सहित पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव मुख्य रूप से शामिल हुए मौके पर प्रभारी अजय नाथ शहदेव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के राहुल गांधी देश की जनता के सामने आर्थिक समाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों को लेकर देश की जनता के सामने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से सामने आ रहे हैं और बेरोज़गारी,गरीबी एवं सामाजिक न्याय सहित राजनीतिक मुद्दों को लेकर न्याय यात्रा से देश की जनता को जगाने का काम करेंगे उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अभी से जो उत्साह देखा जा रहा है वहीं उत्साह जनता में भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा से देखा जाएगा क्योंकि देश की जनता भाजपा की केंद्र सरकार जिनके शासन काल में बेरोज़गारी और आर्थिक तंगी से जनता दब गई है वहीं उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्तर पर देश में सत्तासीन मोदी सरकार देश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में विफल हो गई है वही गीता श्री राम ने केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश की जनता कर्ज बेरोजगारी और महंगाई से दब गई है वहीं उन्होंने कहा कि हमारे आदिवासी समाज के लिए अलग से जो कॉलम था उसे हटा दिया गया है एक तरह से कहा जाए की आदिवासियों को मिटाने का काम केंद्र सरकार कर रही है जीएसटी लागू होने से कारपोरेट जगत को फायदा पहुंचा है लेकिन आम जनता अपने आप को ठगी महसूस कर रही है गरीबों के सामने रोजी-रोटी के लाले पड़ गए हैं देश की जनता बदलाव चाहती है इसके लिए राहुल गांधी भारत छोड़ो न्याय यात्रा पर निकलने वाले हैं और वह झारखंड भी आ रहे हैं हम लोगों की कोशिश होगी कि राहुल गांधी जी गुमला जिले से भी गुजरे ताकि हमारी भूखी और शोषण और अत्याचार से पीड़ित यहां की जनता से वे रूबरू हो सके।
वहीं जिला अध्यक्ष चेतू उरांव ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मकसद आर्थिक सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र को लेकर देशभर में निकलेगी और इन मुद्दों को जनता के सामने रखते हुए लोगों को जगाने का काम कांग्रेस पार्टी करेंगे लोगों को भटकते रहने वाले केंद्र की सरकार का असली चेहरा भारत जोड़ो नया यात्रा से राहुल गांधी जी देश के सामने रखेंगे।
बैठक में उपरोक्त पदाधिकारी के अलावा कांग्रेस के प्रखंड स्तरीय से लेकर पंचायत स्तरीय एवं राज्य स्तरीय सदस्यों की उपस्थिति थी।