पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी ने लावालौंग में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
चतरा। पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने चतरा लोकसभा क्षेत्र में तुफानी दौरा प्रारंभ कर दिया है। शनिवार को श्री त्रिपाठी लावालौंग प्रखंड मुख्यालय स्थित यज्ञशाला परिसर में क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि अभी लगातार विकास परामर्श यात्रा के माध्यम से मैं क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं एवं कमियों की जानकारी प्राप्त कर रहा हूं। ताकि जनता को गुमराह करने वाले बड़े बड़े दावे ना करके चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को दूर किया जा सके। मौके पर वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता परमदेव सिंह कुशवाह एवं प्रदीप शर्मा ने कहा कि सियासत में आने से पहले श्री त्रिपाठी एयरफोर्स में रहकर देश सेवा कर चुके हैं। 1999 के कारगिल युद्ध में वायु सेना के रूप में जंग लड़ी थी। 2005 में कांग्रेस के टिकट पर पहली बार डालटनगंज सीट पर चुनाव लड़े। युद्ध समाप्ति के बाद उन्होंने वायु सेना की नौकरी छोड़कर राजनीति में आने का मन बनाया। 2009 में पलामू विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर वे मैदान में उतरे और उन्हें जीत मिली। विधायक बनने के बाद उन्हें राज्य सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया। डालटनगंज रेडमा काशी नगर मोहल्ले के मूल निवासी हैं श्री त्रिपाठी। मौके पर विधासागर पाठक, प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप तुरी, डेगन साहु, मिथलेश प्रसाद साहु, मुखिया नेमन भारती, संतोष राम, मुकेश यादव, मों अताउल, नरेश यादव, दीपू ठाकुर आदि उपस्थित थे।