झारखण्ड/गुमला- पछुवा हवा से पूरे उत्तर भारत में चल रही मौजूदा शीतलहर से कंपकंपाती सर्दी को ध्यान में रखते हुए श्री सर्वेश्वरी समूह के उन्नीस सूत्री कार्यक्रम के तहत समूह की गुमला शाखा और महिला संगठन के संयुक्त तत्वावधान में गुमला प्रखंड के फटकपुर मौजा में एक सौ जरुरतमंद असहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया। वहीं महिला संगठन की सदस्यों द्वारा 110 स्कूली बच्चे बच्चियों को गर्म कपड़ा के रुप में स्वेटर, टोपी,मोजा आदि दिया गया। इस बीच ग्रामीणों एवं बच्चे काफी हर्षित नजर आये। वितरण के पूर्व ग्रामीणों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम के प्रारंभ में स्थानीय प्रार्थना गृह के आचार्य भोला नाथ दास द्वारा समूह के सदस्यों का परिचय कराते हुए श्री सर्वेश्वरी समूह के द्वारा किये जाने वाले सेवा कार्यो की जानकारी दी गयी। शाखा के उपाध्यक्ष अजय प्रसाद ने ग्रामीणों को नशाखोरी से होने वाली हानि का उल्लेख करते हुए इससे बचने की नसीहत दी। उन्होंने लोगों से समय समय पर समूह की ओर से लगाये जाने वाले हेल्थ कैंप में उपस्थित होकर चिकित्सा सेवा प्राप्त करने का भी आह्वाहन किया। गुमला शाखा के मंत्री विपिन कुमार सिन्हा ने ग्रामीणों को शिक्षा का अलख जगाते रहने की प्रेरणा देते हुए अपने बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजने की हिदायत दी और कहा कि शिक्षा के वगैर एक स्वस्थ समाज की कल्पना निरर्थक है। आगे उन्होंने समाज में व्याप्त अंधविश्वास के प्रति भी सजग रहने की नसीहत दी एवं कहा कि इस वैज्ञानिक युग में अंधविश्वास कंलक के समान है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के बीच. अघोरेश्वर संदेश का वितरण भी किया गया।
मौके पर पंचायत की उप मुखिया बुधमनिया उरांव सहित समूह के वरिष्ठ सदस्य सत्यनारायण प्रसाद, व्यवस्थापक कृष्ण कुमार गुप्ता, संजय महापात्र, श्यामा कांत मिश्र, सुबोध दास, सुरेन्द्र सिंह,अशोक यादव, नंद कुमार सिंह,मुकुल कुमार, आदर्श सिंह, कंचन गुप्ता, कुमार दिपांकर, गौरी शंकर षाडंगी, दीनानाथ केसरी,नयन केसरी, सत्यनारायण सिंह,मोहन गोप,अभय गुप्ता, नीता हरितीमा, गायत्री महापात्र, नम्रता सिन्हा, हेमलता यादव, लक्ष्मी दास, मीरा विश्वकर्मा, मधु सिन्हा, मांड़वी रानी, नीलम केसरी, माया गुप्ता, कनीशा गुप्ता, क्षमा गुप्ता आदि उपस्थित थे।