श्राद्ध कार्यक्रम में शामील हुए मंत्री, विधायक व प्रशासनिक पदाधिकारी
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय कीमुखिया मृदुला देवी के ससुर व विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह के पिता श्री प्रसाद सिंह के तेरहवीं पगड़ी कार्यक्रम में मंगलवार को मंत्री, विधायक व प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल हो श्रद्धांजलि अर्पित किया। दिवंगत 107 वर्षीय श्री प्रसाद सिंह को प्रखंड के वरिष्ठ नागरिक होने का सम्मान बीडीओ व थाना प्रभारी ने नवंबर माह में दी थी। श्राद्ध कार्यक्रम में राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास, बरही विधायक उमाशंकर अकेला, पूर्व विधायक मनोज यादव, जिप सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, प्रखंड विकास पदाधिकारी साकेत कुमार सिन्हा, पुलिस उपाधीक्षक केदार राम, भाजपा जिलाध्यक्ष मयूरहंड पहुंच कर शोकाकुल परिवार से मिले और दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दिया। श्रद्ध कार्यक्रम में समाजसेवी शिवकुमार सिंह, अखिलेश्वर सिंह, रणधीर सिंह, सतेन्द्र सिंह, विभूतिनाथ सिंह, पूर्व मुखिया सीताराम दांगी, डॉक्टर पुरषोत्तम सिंह, नरेश भुइयां, मुखिया अशोक कुमार भुईयां, अजीत पासवान समेत गया, नवादा, चतरा, मयूरहंड, चौपारण, इटखोरी, कोडरमा, हजारीबाग क्षेत्र से कई गणमान्य लोगों पहुंचे थे।