श्री सर्वेश्वरी समूह के 19 सूत्री कार्यक्रम के तहत कड़ाके की ठंड को लेकर पोढाटोली में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया*

0
121

झारखण्ड/गुमला- श्री सर्वेश्वरी समूह के 19 सूत्री कार्यक्रम के तहत कड़ाके की पड़ रही ठंड़़ को ध्यान में रखते हुए सदर प्रखंड के फसिया पंचायत अंतर्गत पोढ़ाटोली गांव में पचास जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर ग्रामीणों में हर्ष देखा गया। ग्रामीणों के बीच अघोरेश्वर संदेश का वितरण भी किया गया। मौके पर फसिया पंचायत की सरपंच अमिता देवी, वार्ड सदस्य सुप्रिया देवी सहित सर्वेश्वरी समूह प्रार्थना गृह शाखा गुमला के मंत्री विपिन कुमार सिन्हा, अशोक यादव,भोला नाथ दास, द्वारिका मिश्र “सुमन”, विजय केसरी,संजय महापात्र,विजय सिन्हा, मोहन गोप,अशोक सिंह,अंजय सिन्हा,पंकज गुप्ता,अमरेश झा,सागर खड़िया, सुरेन्द्र सिंह,मुकेश दास,अशोक सिंह, श्यामा कांत मिश्र आदि उपस्थित थे।