Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Devghar: नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या के तीन आरोपियों को स्पेशल पोक्सो कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, स्पीडी ट्रायल के बाद सजा सुनाई गई

On: February 26, 2023 9:42 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

Devghar: नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या के तीन आरोपियों को स्पेशल पोक्सो कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, स्पीडी ट्रायल के बाद सजा सुनाई गई

देवघर। देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ रेप तथा हत्या के एक मामले में तीन आरोपियों को शनिवार को एडीजे तृतीय सह पॉक्सो स्पेशल कोर्ट की जज गरिमा मिश्रा की अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। पॉक्सो स्पेशल कोर्ट की जज श्रीमती मिश्रा की अदालत ने तीन साल पहले हुए दुष्कर्म और हत्या के इस मामले में आरोपी विष्णु यादव, जागेश्वर यादव और रीतलाल यादव को फांसी की सजा सुनाई है। मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में 10 अप्रैल 2020 को पीड़ित पक्ष ने जिले के मोहनपुर थाना में कांड 71/2020 दर्ज कराया था। घटना को लेकर परिजनों ने बताया था कि 8 अप्रैल 2020 की शाम नाबालिग किशोरी अपने घर से सिलाई सीखने के निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। जिसके बाद युवती का शव क्षत विक्षत अवस्था में पाया गया। मामले का खुलासा होने के बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराया था। जबकि जांच के बाद पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या के साक्ष्य के आधार पर चार्जशीट दाखिल किया। मामले की स्पीडी ट्रायल के तहत हुईं सुनवाई में 18 गवाहों ने कोर्ट के सामने अपना बयान दर्ज कराया और तीन साल बाद श्रीमती मिश्रा की अदालत ने तीनों आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री का बड़ा बयान— “हम मदद नहीं, अवसर देने वाली सरकार”

राज्यसभा से विदाई के दौरान भावुक हुए मल्लिकार्जुन खरगे, बोले— “राजनीति में कोई रिटायर नहीं होता”

सभी पर्व-त्यौहार खुशनुमा माहौल में मनाएं: डॉ ताराचंद

उपायुक्त डॉ ताराचंद के निदेश पर कुडू के थाना मोड़ से पढ़हा भवन तक सड़क मरम्मती का कार्य शुरू

भंडरा: दो दिवसीय सेविका प्रशिक्षण संपन्न, आधुनिक पद्धति से खेल-खेल में शिक्षा पाएंगे बच्चे

पिता की डांट से क्षुब्ध होकर नाबालिग ने खाया कीटनाशक, रिम्स रेफर

भंडरा के भीठा में आज होगा विराट हिंदू सम्मेलन सह कलश यात्रा का आयोजन

भंडरा में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

बीआरसी में गुरु गोष्ठी आयोजित, शिक्षकों को नए सत्र के लिए दिए गए निर्देश

स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक, शिक्षा व पोषण व्यवस्था पर चर्चा

समाज कल्याण की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

रामनवमी महासमिति का गठन, बिनोद बने अध्यक्ष

Leave a Comment