Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ब्राउन शुगर के साथ तीन अपराधी रंगे हाथ गिरफ्तार, भेजे गए जेल

On: January 4, 2024 9:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ब्राउन शुगर के साथ तीन अपराधी रंगे हाथ गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मयूरहंड(चतरा)। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिले गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने मयूरहंड थाना क्षेत्र से छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। सूचना के सत्यापन और गिरफ्तारी के लिए तत्काल डीएसपी (मुख्यालय) केदार नाथ राम के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसमें थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह, अवर निरीक्षक मुकेश कुमार के साथ सशस्त्र और सहायक पुलिस बल के कर्मी शामिल थे। टीम ने थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ के पास से छापेमारी कर सुरेंद्र दांगी पिता श्यामलाल दांगी ग्राम ढोढ़ी थाना मयूरहंड, तपन कुमार मिश्रा पिता संजय शर्मा और यशवंत कुमार पिता कृष्णा राम दोनों ग्राम
खपरियावा, थाना कटकमदाग जिला हजारीबाग को गिरफ्तार किया। सुरेंद्र दांगी ने पुलिस को बताया कि वह ब्राउन शुगर बेचने का धंधा करता है। उसके निशानदेही पर उसके घर से 80 ग्राम ब्राउन शुगर और उसके पास से 48 हजार रुपए नगद, तपन कुमार मिश्रा के पास से 1.43 ग्राम और यशवंत कुमार के पास से 3.60 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।इसके साथ ही इनके पास से चार एंड्रायड स्मार्टफोन, दो मोटरसाइकिल बरामद किया गया। इनके विरुद्ध धारा 21/22/25/27/29/ एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड संख्या-02/024 दर्ज करते हुए इन्हें न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अगवा किशोरी को पुलिस ने कराया मुक्त, दुष्कर्म का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

अवैध संबंध का राज खुलने पर बहू ने प्रेमी संग की सास की हत्या, पोस्टमार्टम में खुला राज

8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 9 और 23 अप्रैल को होगा मतदान – 4 मई को नतीजे

5 राज्यों और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की घोषणा, अप्रैल में मतदान – 4 मई को आएंगे नतीजे

दो पत्नियों के विवाद से टूटा युवक, पेड़ से लटकता मिला शव — गांव में सनसनी…

भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर कैलाश राम चंद्रवंशी का हुआ सम्मान

नव संवत्सर और चैत्र नवरात्र पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करेगा समग्र ब्राह्मण परिषद्

हस्तशिल्प विकास व काष्ठ कला प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, महिला शिल्पकारों को मिला प्रमाणपत्र

वन अधिकार अधिनियम के तहत ग्राम सभा आयोजित, ग्रामीणों ने पौधारोपण रोकने की मांग उठाई

पिंडारकोण गांव में मोबाइल टॉवर की मांग, विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

जीपीएल प्रीमियर लीग सीजन-3 का समापन, सिंदुआरी फाइटर बनी चौंपियन

एनडीपीएस मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ पुलिस ले जाएगी ट्रांजिट रिमांड पर

Leave a Comment