सोलह एकड़ में लगे अवैध अफीम खोती को पुलिस ने किया नष्ट
चतरा। जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलकोले पंचायत स्थित मड़वा एवं लेम्बोडीह मे सोलह एकड़ वन भूमि में लगे अवैध अफीम खोती को पुलिस ने मंगलवार को अभियान चलाकर नष्ट कर दिया। अभियान प्रशिक्षु डीएसपी वसीम रजा के नेतृत्व मे चलाया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए एसआई रोहित कुमार साव ने बताया कि गुप्त सूचना पर अभियान चलाकर अवैध अफीम खोती को नष्ट कर दिया गया। आगे उन्होंने कहा कि विनष्टिकरण के दौरान गांव के लोग घरों में ताला मारकर भाग जाते हैं। जिसके कारण अफीम की खेती करने वालों और तस्करों के बारे में सूचना मिलना मुश्किल हो जाता है। हालांकि खेती करने वालों के पहचान के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। अभियान में एसआई श्री साव के साथ आईआरबी एवं जिला पुलिस के जवान शामिल थे।