झारखण्ड/गुमला: रन्हे ग्राम में प्रखंड प्रशासन एलजीएसएस के संयुक्त तत्वाधान में बैठक का आयोजन किया गया। लोहरदगा ग्राम स्वराज संस्थान के क्षेत्रीय कार्यकर्ता रंजीता कुमारी ने गुरुवार को बताया कि लोहरदगा ग्राम स्वराज संस्थान व प्रखंड प्रशासन के संयुक्त प्रयास से रन्हे गांव में बैठक का आयोजन ग्राम प्रधान बहुरा पहान के अध्यक्षता में किया गया। बैठक में गांव को बाल विवाह मुक्त ग्राम बनाने का संकल्प लिया गया साथ ही बाल मजदूर ,बाल व्यापार ,बाल एवं शोषण पर रोकथाम करने का निर्णय भी लिया गया। वही बैठक में सर्वसमिति से निम्नलिखित नियमावली तैयार किया गया ।इसमें गांव का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा गांव के सभी बच्चों को विद्यालय में नामांकन कराया जाएगा। गांव में किसी भी बच्चे से मजदूरी का काम नहीं कराया जाएगा साथ उचित संहिता के लिए संबंधित विभाग से जोड़ा जाएगा। गांव में किसी भी लड़की की शादी 18 वर्ष और लड़का की शादी 21 वर्ष पूर्व नहीं किया जाएगा।बालिका में शोषण को रोका जाएगा। रुकी ग्राम अंतर्गत उपयुक्त नियमों का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित व्यक्ति या परिवार को भारतीय संविधान के नियम अनुसार कार्रवाई किया जाएगा। साथ ही ग्राम प्रधान द्वारा सभी नियमों को शक्ति से पूरे गांव में लागू करने का प्रस्ताव भी किया गया ।इसमें सभी ग्रामीण परिवारों ने नियमों का पालन करते हुए सर्वसमिति से निर्णय लिया। इस मौके पर उपस्थित लोगों में सुमतु देवी, मंजू देवी ,रतिया देवी, रानी देवी सहित कई लोगों उपस्थित थे