Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रतिबंधित डोडा लदा 16 चक्का ट्रक पुलिस ने किया जब्त, राजस्थान के तीन तस्कर गिरफ्तार, 16 चक्का ट्रक व 05 स्मार्टफोन जब्त

On: November 6, 2023 12:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता चतरा: अंतर्राज्यीय अफीम तस्करों के विरुद्ध चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई। 30 क्विंटल प्रतिबंधित डोडा के खेप के साथ राजस्थान के तीन तस्कर को जिले के वशिष्टनगर (जोरी) थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। तस्करी में प्रयुक्त 16 चक्का ट्रक, तस्करों का पांच स्मार्टफोन और दस हजार रुपया नकद भी पुलिस ने बरामद किया है। एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को उक्त कामयाबी मिली। पुलिस टीम ने चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर स्थित घंघरी इलाके से बरामद किया अवैध डोडा लदा राजस्थान नंबर का 16 चक्का ट्रक कुंदा थाना क्षेत्र के गेन्द्रा जंगल से डोडा लादकर जा रहा था राजस्थान। गिरफ्तार अभियुक्त में चालक मंगीलाल पिता जीवनराम ग्राम सारनपुरा थाना जाम्बा जिला-फलोदी। उप चालक भगवान राम पिता बरमल राम ग्राम तेलेसर थाना बालेसर जिला जोधपुर। खलासी घोला राम पिता चैना राम ग्राम वासला थाना धोरीमना जिला बाड़मेर तीनो राजस्थान के रहने वालें हैं। इस संबंध में बशिष्ठनगर थाना कांड 76/23 05.11.2023, धारा 414 मादवि एवं 15(C) / 18 (C) / 25/27 (1) / 28 / 29 / 30 एनडीपीएस एक्ट 1985 दर्ज किया गया है। शेष बचे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। डीएसपी मुख्यालय केदार नाथ राम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी। अभियान में थाना प्रभारी परमानंद मेहरा, एएसआई शशिकांत ठाकुर व आदित्य किशोर तिर्की समेत सैट-149 के जवान शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

₹55 लाख के स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में भारी खेल: घटिया ईंट और मिट्टी वाले बालू से खड़ी हो रही दीवारें, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

जुटे झारखंड आंदोलनकारी: संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन, 10 जून को सीएम आवास घेराव की रणनीति तैयार

जंगल से 522 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गैस सिलेंडर डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, उपभोक्ताओं में आक्रोश

भंडरा में दौड़ा डालसा का ‘न्याय रथ’: एलईडी वैन के जरिए साप्ताहिक बाजार और ब्लॉक परिसर में ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

भंडरा मवेशी बाजार में हंगामा: शादी के लिए रखे चोरी के 3 खस्सी बेचने आया युवक रंगे हाथ गिरफ्तार

जनता मिलन कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

उपायुक्त की अध्यक्षता में नामांकन समिति की बैठक आयोजित

​जिला प्रशासन की अनूठी पहल: आम उत्पादक किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, ‘दीदी कैफे’ के पास लगेगा 7 दिवसीय ‘मैंगो स्टॉल’

सरेराह खूनी खेल: बेटी से शादी से इनकार करने पर पिता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, वारदात सीसीटीवी में कैद

चतरा में ईंधन का कृत्रिम संकट! पेट्रोल-डीजल के लिए पंपों पर लगीं लंबी कतारें, कई जगह ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड लटके

प्रशंसा पत्र को लेकर गुमला डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल ने एनसीसी कैडेटों की सराहना की

Leave a Comment