Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra/Patthalgada: सीडब्ल्यूसी व पुलिस ने पत्थलगड़ा में चलाया अभियान, स्कूली बच्चों को दी लैंगीग अपराध व यातायात नियमों से संबंधित जानकारी

On: February 16, 2023 11:51 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सीडब्ल्यूसी व पुलिस ने पत्थलगड़ा में चलाया अभियान, स्कूली बच्चों को दी लैंगीग अपराध व गई यातायात नियमों से संबंधित जानकारी

पत्थलगड़ा (चतरा)। चतरा जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड में गुरुवार को पुलिस व बाल कल्याण समिति (बैंच ऑफ मेजीस्ट्रेट) चतरा द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर स्कूली बच्चों को रोड़ सैफ्टी व लैंगीग अपराध के साथ उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरुक। सीडब्ल्यूसी के चेयरपर्सन धनंजय तिवारी व थाना प्रभारी बमबम कुमार के संयुक्त का नेतृत्व चलाए गए इस अभियान में मध्य विद्यालय नोनगांव आदि के बच्चों को पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह व जेजे एक्ट 2015 के साथ रोड़ सेफ्टी की जानकारी विस्तारपूर्वक दिया गया। चेयरपर्सन श्री तिवारी ने इस दौरान बच्चों को गुड टच बैड टच की जानकारी इसके उदाहरण देकर देने के साथ बताया कि पोक्सो बालकों के लैंगिक अपराधों से संरक्षण के लिए बनाया गया है। थाना प्रभारी श्री कुमार ने यातायात नियमों के पालन करने के साथ रोड सेफ्टी से संबंधित विस्तारपूर्वक जानकरी दी। इस दौरान बच्चों को बाल विवाह के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि 18 साल से कम की लड़की व 21 साल से कम के लड़के की शादी कानून अपराध है। बच्चों के साथ होने वाले अपराध, बाल श्रम व बाल विवाह से संबंधित सूचना 1098 पर देने की बात कही गई। मौके पर बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार यादव व शिक्षक आदि शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Leave a Comment