Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

टंडवा के कई गांवों में वनाधिकार समिति का नहीं हो सका पुर्नगठन

On: October 17, 2023 9:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा के कई गांवों में वनाधिकार समिति का नहीं हो सका पुर्नगठन

टंडवा(चतरा)। मंगलवार को टंडवा प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में वनाधिकार समिति का गठन नहीं हो सका।इसका कारण कहीं समुचित प्रचार-प्रसार का आभाव तो कहीं नियुक्त पर्यवेक्षकों का स-समय नहीं पहुंचने का कारण बताया जा रहा है। ज्ञात हो कि उपायुक्त के ज्ञापांक 1036 दिनांक 16/10/2023 के आलोक में प्रखंड कार्यालय से सोमवार को हीं पत्र जारी कर महज चौबीस घंटे के अंदर 96 गांवों में एक साथ वनाधिकार समिति के गठन की तैयारी की गई थी। हालांकि, मंगलवार दोपहर 3 बजे तक कसियाडीह, नावाडीह, सेरनदाग, बिंगलात, घाघरा, कुडलौंगा, मासिलौंग, सनहा, राहम समेत दर्जनों गांवों में समिति के गठन नहीं होने की सूचना है। कसियाडीह पंचायत के ग्रामीणों ने बताया कि वे पर्यवेक्षकों की बाट काफी देर तक जोहते रहे। वहीं पंसस राजेश चौधरी ने बताया कि अल्प समय में बगैर समुचित प्रचार-प्रसार कराये एफआरए समिति के गठन का प्रयास पूरी तरह से संदेहास्पद है। वहीं सांसद प्रतिनिधि रमेश राणा ने कहा कि जिला प्रशासन ग्रामीणों के बीच समुचित प्रचार-प्रसार हेतु न्यूनतम एक सप्ताह का समयांतराल रखकर तिथि का निर्धारण करे जिससे गठन निर्विरोध व पारदर्शी हो सके। क्षेत्र के लोगों की मानें तो लगभग 15 वर्षों के बाद वनाधिकार समिति के पुर्नगठन हेतु जिला प्रशासन ने पहल किया है। राहम पंचायत से उपेन्द्र पांडेय ने बताया कि मुखिया ने बैठक स्थगित होने की बातें लोगों से कही है। जबकि सनहा के अशोक महतो ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा गुपचुप तरीके से समिति गठन किया गया, जिसकी शिकायत बीडीओ से की गई है। नव गठित वनाधिकार समिति के माध्यम से जहां नवागंतुक कई परियोजनाओं को वन अनापत्ति प्रकिया पारदर्शी तरीके से क्रियान्वयन कराया जा सकेगा वहीं भूमिहीनों को वनपट्टा उपलब्ध कराने में भी प्रशासन को काफ़ी सहुलियत होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अंबेडकर जयंती पर गूंजा शिक्षा और संघर्ष का संदेश

सरस्वती विद्या मंदिर में अंबेडकर जयंती पर ज्ञान और संस्कार का संगम

संविधान निर्माता को नमन, श्रद्धा और सम्मान से गूंजा अंबेडकर चौक, वरीय अधिकारियों ने किया माल्यार्पण, बाबा साहब के विचारों पर हुआ मंथन

बाबा साहेब की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारियों ने सामाजिक न्याय व समानता के संदेश को किया स्मरण

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, विभिन्न प्रखंडों में शोभा यात्रा, पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

भीषण गर्मी की चपेट में चतरा, आंगनबाड़ी समय बदलने की उठी मांग, छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित

सड़क दुर्घटना में वन अध्यक्ष की मौत, गांव में पसरा मातम

तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, 16 घंटे जाम के बाद हालात सामान्य

*आंबेडकर जयंती पर गुमला में श्रद्धा व सम्मान के साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया गया नमन- प्रशासनिक महकमा से लेकर आम लोगों ने संविधान निर्माता को नमन किया*

*  लायंस क्लब गुमला ने डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि*  

*योग परिवार गुमला ने डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि*  

फोन पर बेकाबू जुबान… और फिर मचा बवाल! पुलिस अफसर का ऑडियो वायरल,एक कॉल ने हिला दी वर्दी की साख,

Leave a Comment