Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रंगदारी नहीं मिली तो अपराधियों ने फूंक दिया मिक्सर मशीन, जांच में जुटी पुलिस

On: October 17, 2023 10:45 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रंगदारी नहीं मिली तो अपराधियों ने फूंक दिया मिक्सर मशीन, जांच में जुटी पुलिस

चतरा। रंगदारी नहीं मिलने से नाराज अपराधियों ने जिले के वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापपुर-जोरी मुख्य पथ पर स्थित टंकु-होसिल गांव में आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। ज्ञात हो कि जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफटी योजना के तहत 45 लख रुपये की लागत से बन रहे पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में लगे मिक्सर मशीन में अपराधियों ने आग लगाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो अज्ञात लोगों ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया है। मजदूरों के अनुसार कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्लांट पर काम कर रहे मजदूरों को एक कमरे में बंद कर अपराधियों ने गाड़ी में आग लगाया था। साथ ही घटना को अंजाम देने के बाद रंगदारी नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी अपराधियों ने दिया है। अगलगी की घटना में मिक्सर मशीन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। मजदूरों के अनुसार देररात ही सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका था। कार्य एजेंसी प्रेमचंद सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा 45 लाख रुपये के लागत से 640 मीटर सड़क का निर्माण कराया गया है। हालांकि यह घटना नक्सली वारदात है या असामाजिक तत्वों की, इसकी पड़ताल में पुलिस जुट गई है। पूर्व में भी असमाजिक तत्वों ने रंगदारी की मांग को लेकर निर्माण कार्य को प्रभावित करने का प्रयास किया था लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद अपराधी भाग निकले थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*मजदूर दिवस पर अराजपत्रित कर्मचारियों का हुंकार: वेतन बकाया, बायोमेट्रिक बाधा और कथित कटौती पर कार्रवाई की मांग*

भव्य स्वदेशी मेले का आगाज: CM और राज्यपाल ने किया उद्घाटन, कहा- स्वदेशी अपनाएं, देश मजबूत बनाएं!

खौफनाक वारदात: चरित्र पर था शक, तो पति बन गया हैवान, नुकीले रॉड से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट!

झारखंड के 7 साल के लाल ने रचा इतिहास: समुद्र की लहरें चीरकर श्रीलंका से तैरकर पहुंचा भारत, बनाया डबल वर्ल्ड रिकॉर्ड!

भावभीनी विदाई: 36 साल की शानदार सेवा के बाद सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह हुए रिटायर, छलके आंसू!

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने ली महिला की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने 15 घंटे तक किया चक्का जाम!

अवैध कटाई का खेल: बिना परमिशन काट डाला 100 साल पुराना ऐतिहासिक इमली का पेड़, लाखों में बेची लकड़ी!

मजदूर दिवस पर जागरूकता की गूंज… नारों से गूंजा इलाका

दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच बरगी डैम में डूबा क्रूज; 9 पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता!

श्री सर्वेश्वरी समूह  शाखा गुमला महिला संगठन ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच एवं फुटकर विक्रेताओं के बीच राहत सामाग्री वितरण किया

​शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा

पुलिस चौकी में घुसकर हमला! वर्दी फाड़ी, सिपाही को पीटा — वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Leave a Comment