Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

*शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकन का अंतिम अवसर* *गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में डिप्लोमा और BCA में नामांकन का आखिरी मौका, कुछ ही सीटें शेष |*

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
गुमला -गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में कॉलेज के सेमिनार हॉल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता का नेतृत्व गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज के निदेशक श्री अभिजीत कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. शिबा नारायण साहू एवं मुख्य प्रशासनिक -सह- नामांकन अधिकारी अजीत कुमार शुक्ल भी उपस्थित रहे।
निदेशक  अभिजीत कुमार ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग एवं BCA पाठ्यक्रमों में अब कुछ ही सीटें शेष हैं। गुमला, लोहरदगा, चतरा एवं लातेहार एवं आस-पास के इच्छुक छात्र शेष बचे सीटों पर 10 सितंबर तक नामांकन ले सकते हैं |
शासी निकाय की सदस्या श्रीमती रेणुका यशस्वी ने कहा कि *छात्राओं* के लिए BCA में *विशेष छात्रवृति* के तहत नामांकन लिया जा रहा है— अवसर अंतिम है। नामांकन का अंतिम तिथि 10 सितंबर है | आज का सही निर्णय छात्रों के बेहतर भविष्य की शुरुआत बन सकता है।
डिप्लोमा इंजीनियरिंग के अंतर्गत सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं माइनिंग इंजीनियरिंग जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इसके साथ ही कंप्यूटर एवं आईटी क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए BCA पाठ्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है।
गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के साथ प्रायोगिक प्रशिक्षण, वर्कशॉप, इंडस्ट्रियल विजिट, इंटर्नशिप, स्किल डेवलपमेंट तथा प्लेसमेंट सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाता है। डिप्लोमा के बाद विद्यार्थी लेटरल एंट्री के माध्यम से सीधे B.Tech के द्वितीय वर्ष में प्रवेश लेकर उच्च तकनीकी शिक्षा की दिशा में भी आगे बढ़ सकते हैं।
कॉलेज प्रबंधन के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है और सीटें केवल सिविल डिप्लोमा इंजीनियरिंग, माइनिंग डिप्लोमा इंजीनियरिंग और BCA में कुछ ही सीटें नामांकन के लिए बची हुई हैं | अतः गुमला, लोहरदगा, चतरा, लातेहार तथा आसपास के क्षेत्रों के वैसे विद्यार्थी जो तकनीकी एवं कंप्यूटर शिक्षा के माध्यम से बेहतर करियर बनाना चाहते हैं, वे प्रवेश में विलंब न करें और कॉलेज के नामांकन विभाग से संपर्क करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment