अपेडा का विभिन्न राज्यों में मनाया गया फाउंडेशन दिवस, कृषि छमता वर्धक कार्यक्रम का भी हुवा आयोजन

0
201

अपेडा का विभिन्न राज्यों में मनाया गया फाउंडेशन दिवस, कृषि छमता वर्धक कार्यक्रम का भी हुवा आयोजन, रांची के कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि झारखंड की कृषि निर्यात कि संभावना को देखते हुए पिछले 2 साल से अभियान चलाया जा रहा है

 

रांची डेस्क। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA), वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार ने 13 फरवरी 2023 को अपेडा का फाउंडेशन दिवस मनाने के साथ इस अवसर पर किसान उत्पादक संगठन, महिला किसान, स्टार्ट अप के लिए निर्यातकों के साथ मिलकर छमता वर्धक कार्यक्रम करवाया गया। यह सरकार द्वारा मनाये गए उत्सवका एक नया तरीका है जो कि भारत सरकार का कृषि व कृषक समाज के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। एपीडा पूर्वी क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा झारखंड के रांची, ओडिशा के कोरापुट और ढेंकनाल के 3 अलग अलग शहरों में स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि झारखंड की कृषि निर्यात कि संभावना को देखते हुए पिछले 2 साल मे इस तरह के सारे कार्यक्रम का आयोजन किसानों के लिए किया जा चुका है।

अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 की घोषणा के तुरंत बाद और भारत को जी -20 की अध्यक्षता मिलते ही, APEDA को भारत से बाजरा, जैविक और स्वदेशी उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा जिम्मेदारी सौंपा गया है। प्राकृतिक खेती और जनजातीय उत्पादों पर विशेष बल दिया गया है।

13 फरवरी को अपेड़ द्वारा बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची में डीन बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, व्यवसाय विकास प्रबंधक (पूर्वी क्षेत्र) एपीडा, सीईओ-ओएफएजे, एसपीडी-जेटीडीएस, विशेष सचिव सह सलाहकार कृषि पशुपालन संयुक्त निदेशक एमएसएमई, प्रभारी डीएमआई, एजीएम-नाबार्ड और रांची जिला कृषि अधिकारी, व कुछ अन्य विशेषज्ञों की उपस्थिति मार्ट ग्लोबल मैनेजमेन्ट के सहयोग से किसान संगठन के लिए कृषि निर्यात विषय पर कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में लगभग 70 लोगों ने भाग लिया, जिसमे एफपीओ के डायरेक्टर और सीईओ, महिला किसान, कृषि उत्पाद के प्रसंस्करण से जुड़े व्यापारी, अपेडा से जुड़े रजिस्टर निर्यातकों समेत कुल लगभग 80 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम मे अपेडा ने सीबीबीओ मार्ट ग्लोबल मैनेजमेन्ट द्वारा बनाए गए 2 किसान उत्पादक संगठनों (बुड़मु किसान उत्पादक कंपनी व पीजीएसबी किसान उत्पादक कंपनी को आयात–निर्यात लाइसेंस व अपेड़ा कृषि निर्यात का लाइसेंस भी प्रदान किया। आधिकारियों ने कहा की कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों बाजार के लिए बिचौलियों की व्यवस्था से मुक्त करके किसानों संगठनों व कृषकों को सीधे बाजार जोड़ना था। निर्यात बाजार न केवल किसानों को उत्पाद की अधिक कीमत दिलाएगी बल्कि साथ में उनके क्षेत्र को एक विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण आपूर्तिकर्ता के रूप में पहचाने दिलाने में भी मदद करेगा। और केंद्र और राज्य विभागों का सामूहिक प्रयास से झारखंड के कृषि उत्पाद में एक नया अध्याय लिखा जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने महसूस किया कि झारखंड राज्य के अलग अलग जिलों में इस तरह के कार्यक्रम निकट भविष्य में आयोजित किया जाना चाहिए।