Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

संविधान दिवस पर सिमरिया और गिद्धौर के विद्यालयों में कानूनी जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों ने पढ़ी प्रस्तावना और ली संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में बुनियादी विद्यालय, दुंदवा मध्य विद्यालय और गंगा स्मारक उच्च विद्यालय में आयोजन; मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और निःशुल्क कानूनी सहायता की दी गई जानकारी

सिमरिया/गिद्धौर (चतरा)। संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चतरा के तत्वावधान में सिमरिया और गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया गया और संविधान की महत्ता, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी गई।

सिमरिया में: प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय में अधिकार मित्र सुबोध कुमार शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ, जबकि दुंदवा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अधिकार मित्र सीता देवी और उमेश प्रसाद ने शिविर लगाया। अधिकार मित्रों ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और हर नागरिक को अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों की भी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने संविधान के आदर्शों और मूल्यों के सम्मान व पालन की अपील की। अंत में उपस्थित लोगों ने संविधान के सिद्धांतों के पालन का संकल्प लिया। आयोजन में प्रधानाचार्य सिद्धेश्वर सिंह, शिक्षक मदन कुमार पाठक, संजय कुमार, सविता मसीह समेत अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा।

गिद्धौर में: प्रखंड मुख्यालय स्थित गंगा स्मारक उच्च विद्यालय में पीएलवी पवन कुमार, सुरेश प्रसाद राणा और कुमारी शारदा भारती के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अधिकारियों ने भाग लिया। शुरुआत में सभी ने हाथ उठाकर संविधान के प्रति निष्ठा तथा समानता, स्वतंत्रता और बंधुता के मूल्यों को बनाए रखने की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है, जिसे 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने अपनाया और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। विद्यार्थियों को मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, मतदान के अधिकार और विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने भी बच्चों को संविधान के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धान अधिप्राप्ति केंद्रों का होगा भौतिक सत्यापन, पीसीएसएपी के 16 बिंदुओं पर जांच के निर्देश; डीसी की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक

बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक में 2026-27 के लक्ष्य आवंटित, डीसी बोले- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे; केसीसी, मुद्रा और पीएमईजीपी पर जोर

उग्रवादी हिंसा में मारे गए दो लोगों के आश्रितों की अनुकंपा नियुक्ति का प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा जाएगा, डीसी की अध्यक्षता में समिति की बैठक

नुक्कड़ नाटक से नशे और अफीम की अवैध खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान, युवाओं से नशामुक्त समाज में भागीदारी की अपील

बाल विवाह मुक्त भारत दिवस की पूर्व संध्या पर गांव-गांव निकला दीप-मशाल जुलूस, ग्रामीणों ने ली बाल विवाह मुक्त गांव बनाने की शपथ

समाजसेवी का 79 वर्ष की उम्र में निधन, बहू-बेटियों ने दिया अर्थी को कंधा; धोबिनिया घाट पर अंतिम संस्कार

Leave a Comment