जिला अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र सिंह समेत कई पदाधिकारी रहे मौजूद, जनजातीय संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर
चतरा | भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में चतरा जिले के लावालौंग प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर मैदान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
योगदान को किया गया याद
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, साहस, बलिदान एवं देश की आजादी में उनके अहम योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास पर भी चर्चा की।
इन पदाधिकारियों का रहा मार्गदर्शन
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र सिंह, जिला सचिव सुरेश पाठक, प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सचिव गुली सिंह गंझू, उपाध्यक्ष कुलदीप एवं खोखन गंझू का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करने तथा जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति और अधिकारों के संरक्षण का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


















Total Users : 1274977
Total views : 3146565