स्थापना दिवस समारोह के तहत आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम; स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण पर हुई गहन चर्चा
चतरा | झारखंड राज्य स्थापना दिवस, 2026 तथा वर्तमान सरकार के द्वितीय वर्षगांठ समारोह के अवसर पर चतरा महाविद्यालय में एक विशेष विचार प्रस्तुति एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘शिक्षित झारखंड, विकसित झारखंड – युवा, नवाचार एवं सांस्कृतिक विरासत’ रखा गया था।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों ने झारखंड के सर्वांगीण विकास को लेकर अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए:
-
स्वास्थ्य: प्राचार्य डॉ. मुकेश कु. झा ने कहा कि विकसित झारखंड की नींव स्वस्थ युवाओं में है। ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य जागरूकता और पोषण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
-
शिक्षा: बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. नंदकिशोर सिंह ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं है। युवाओं को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अपनी मातृभाषा और संस्कृति से भी जुड़े रहना चाहिए।
-
जल संरक्षण एवं कृषि: हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. बालेश्वर राम ने वर्षा जल संचयन और आधुनिक कृषि तकनीक को किसानों की समृद्धि का आधार बताया।
-
लैंगिक समानता: अंग्रेजी विभागाध्यक्ष अतुल अनुराग तिर्की ने कहा कि बेटियों की शिक्षा और महिलाओं की भागीदारी के बिना विकसित झारखंड की कल्पना अधूरी है।
-
पर्यावरण: राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. एल्वीन बाखला ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और प्राकृतिक विरासत को बचाने पर जोर दिया।
-
डिजिटल तकनीक एवं कौशल विकास: इतिहास विभागाध्यक्ष विवेक आशीष बाखला ने युवाओं को डिजिटल टेक्नोलॉजी और कौशल विकास से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
छात्रों की बढ़-चढ़कर हुई भागीदारी
इस संवाद सत्र में छात्रों ने भी बेहद उत्साह दिखाया। उन्होंने अपने विचार रखने के साथ-साथ विशेषज्ञों से कई प्रश्न भी पूछे और संवाद किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक शिक्षित और विकसित झारखंड के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य, सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।




















Total Users : 1276129
Total views : 3148308