सुरक्षित वन क्षेत्र का मामला; ड्रोन से की गई निगरानी, वन अधिनियम की धारा 33 में दर्ज हुआ मामला; DFO ने जनता से मांगा सहयोग
चतरा | चतरा जिले में वन भूमि पर अवैध रूप से अफीम की खेती के खिलाफ वन विभाग लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को चतरा वन प्रक्षेत्र अंतर्गत मर्दनपुर सुरक्षित वन क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती के उद्देश्य से तैयार खेत में पटवन (सिंचाई) कर रहे एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
- नाम: भूषण तिर्की
- उम्र: लगभग 35 वर्ष
- पिता का नाम: अल्विस तिर्की
- पता: ग्राम गेरी, पंचायत आरा, थाना एवं जिला चतरा
दोपहर 2 बजे हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तारी ज्ञापन के अनुसार, आरोपी को दोपहर करीब 2 बजे गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम, 1927 (बिहार संशोधन अधिनियम, 1989-90) की धारा 33 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को चतरा वन परिसर लाया गया, जहां सदर अस्पताल में उसकी चिकित्सकीय जांच के बाद उसे हिरासत के लिए फिट घोषित किया गया।
ड्रोन और GIS तकनीक का हुआ इस्तेमाल
इस कार्रवाई के दौरान मर्दनपुर सुरक्षित वन के अफीम प्रभावित क्षेत्र की ड्रोन के माध्यम से सघन निगरानी की गई। तकनीक का इस्तेमाल अवैध रूप से तैयार किए गए खेतों और अफीम की खेती से जुड़ी गतिविधियों की पहचान करने के लिए किया गया।
DFO ने दी जनता से सहयोग की अपील
वन प्रमंडल पदाधिकारी (दक्षिणी वन प्रमंडल) अहमद बेलाल अनवर ने कहा कि वन भूमि पर अवैध अफीम की खेती करना कानूनन अपराध है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील वन क्षेत्रों की प्रभावी निगरानी के लिए ड्रोन और जीआईएस तकनीक का सहारा लिया जा रहा है, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके। उन्होंने आमजनों से अपील की है कि वन क्षेत्रों में किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें।
टीम में ये रहे शामिल
इस अभियान में चतरा वन प्रक्षेत्र के कर्मी और जीआईएस टीम के सदस्य शामिल रहे। गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रधान वनरक्षी मो. खुर्शीद आलम ने की। इस दौरान प्रधान वनरक्षी अनुज कुमार और राकेश कुमार (गवाह के रूप में) उपस्थित रहे।



















Total Users : 1276129
Total views : 3148310