Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भाजपा मयूरहंड मंडल की हुई बैठक, लिए गए कई अहम निर्णय 

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
भाजपा मयूरहंड मंडल की हुई बैठक, लिए गए कई अहम निर्णय
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेडियम में बुधवार को भाजपा मंडल की बैठक अयोध्या नंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजत की गई।जिसमें मुख्य रुप से भाजपा जिला महामंत्री मृत्युंजय कुमार सिंह एवं सिमरिया के पूर्व भाजपा प्रत्याशी सुजित भारती उपस्थित थे। बैठक में बताया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अगामी 12 सितंबर को सिमरिया में पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी संकल्प यात्रा के दौरान सभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर मयूरहंड प्रखंड के दस पंचायतों से सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सिमरिया पहुंचने का संकल्प लिया। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाडा मनाने को लेकर चर्चा की गई। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत सभी गांवों से मिट्टी संग्रह करने को लेकर कमिटी का गठन किया गया। मुखिया मृदुला देवी ने कलश में मिट्टी समर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री महेंद्र नायक, अश्विनी सिंह, नरेश सिंह, अशोक मेहता, सुदामा महतो, डीएन प्रसाद, संतोष कुमार, सुभाष वर्मा के अलावा दर्जनो भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment