छह टोलों की टीमों ने लिया हिस्सा, छठ महापर्व पर आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम; जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह
चौपारण(हजारीबाग)। छठ महापर्व के अवसर पर बच्छई पंचायत के मलिकाना गांव में आयोजित एक दिवसीय एमपीएल सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार समापन हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में वीर क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बजरंग क्लब को पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन मुखिया बिरेन्द्र रजक, पंचायत समिति सदस्य सहदेव प्रसाद यादव, वार्ड सदस्या मुंद्रिका देवी एवं भारत ट्रेडर्स के संचालक शंकर दयाल साव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में मलिकाना गांव के छह टोलों की टीमों ने भाग लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला वीर क्लब और बजरंग क्लब के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें वीर क्लब ने जीत हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया।
इस अवसर पर मुखिया बिरेन्द्र रजक ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि युवाओं में खेल भावना, आपसी भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा विकसित करने के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी हैं।
वहीं, पंचायत समिति सदस्य सहदेव प्रसाद यादव ने विजेता टीम को जीत की बधाई दी और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। मौके पर समाजसेवी योगेंद्र यादव, सरयू साव, अर्जुन साव, सिकन्दर रजक, बिनोद साव, अजय साव, सन्तोष यादव, मो. रियाज अंसारी, इशाक मियां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे। टूर्नामेंट को सफल बनाने में प्रमोद गुप्ता, मिथलेश शर्मा, अंगद यादव, रूपेश यादव, नितेश यादव और रौशन कुमार सहित अन्य युवाओं ने सराहनीय योगदान दिया।



















Total Users : 1264980
Total views : 3131158