Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

दृष्टि कप-04 का आगाज, उद्घाटन मैचों में इटखोरी और बरही का शानदार प्रदर्शन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

32 टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, विजेता को 55 हजार और उपविजेता को 31 हजार रुपये की मिलेगी पुरस्कार राशि

चौपारण(हजारीबाग)। चौपारण प्रखंड खेल मैदान में आयोजित दृष्टि कप-04 रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के मौके पर विधायक ने खुद क्रिकेट का बल्ला थामकर मैदान में बल्लेबाजी की और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इटखोरी की टीम ने जगदीशपुर को, बरही ने कोडरमा को, इटखोरी बी ने बारा महुदी को तथा बुलेट इलेवन चतरा ने केंदुआ की टीम को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिससे आने वाले दिनों में क्रिकेट प्रेमियों को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। आयोजक अजीत सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में विजेता टीम को 55 हजार रुपये नकद और आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। वहीं उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर अवसर मिलता है। ग्रामीण इलाकों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की है। उन्होंने कहा कि खेल से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। साथ ही अनुशासन, आपसी भाईचारे और टीम भावना को भी मजबूती मिलती है। आज के युवा खेल के माध्यम से जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में अजीत सिंह, दृष्टि आई हॉस्पिटल के संचालक इमरान खान, अंकित कुमार, अंशु कुमार, अभिनव आनंद, मोंटी सहाय, हैप्पी बर्णवाल, सूरज सिंह, अमरजीत कुमार, अरमान खान, अभिषेक सहाय, सुजल सिंह, रणस्वरूप गुप्ता और कासिफ खान सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment