Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

नवाडी पाड़ा चंडी बारी काली पूजा समिति के तत्वावधान में भव्य भक्ति जागरण का आयोजन, भजनों और छठ गीतों पर झूमे श्रद्धालु

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 लोहरदगा: नवाडी पाड़ा चंडी बारी काली पूजा समिति के तत्वावधान में भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों को समिति के सदस्यों द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समिति के सदस्यों ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं आभार प्रकट किया।

भक्ति जागरण कार्यक्रम की शुरुआत मास्टर धनेश ने भगवान गणेश की वंदना के साथ की। गणेश वंदना के पश्चात जैसे ही भक्ति संगीत की स्वर लहरियां गूंजनी शुरू हुईं, पूरा आयोजन स्थल भक्तिमय हो उठा। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। माता रानी के जयकारों और तालियों की गूंज से वातावरण गुंजायमान होता रहा।

कार्यक्रम में रांची से पहुंचीं गायिका जया सिंह ने अपनी सुरीली आवाज और शानदार गायन शैली से विशेष छाप छोड़ी। उन्होंने माता के भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं छठ महापर्व के पारंपरिक एवं लोकप्रिय गीत ‘केलवा के पात पर उगेलन सुरुज देव’ की भावपूर्ण प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। छठ गीत की मधुर धुन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरे माहौल में लोक आस्था एवं भक्ति की अनूठी छटा देखने को मिली।

वहीं स्थानीय कलाकार मनु सिंह ने भी अपनी शानदार गायकी से एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। तथा गायक मास्टर धनेश ने भी अपनी गायकी का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति की। इसके अलावा रमेश तिवारी और खुशी साहू ने भी अपनी सुरीली आवाज से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। सभी कलाकारों की प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।

जागरण में जय मां अम्बे जागरण ग्रुप के संगीत कलाकारों ने अपनी शानदार संगत से कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। इसमें की-बोर्ड पर दारा महंत, ढोलक एवं हैंडसोनिक पर अजय कुमार तथा ऑक्टापैड पर मिशोर कुमार ने अपनी कला और संगीत के तालमेल से भजनों को आकर्षक स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन एवं जागरण ग्रुप का नेतृत्व मास्टर धनेश (प्रोपराइटर, जय मां अम्बे जागरण ग्रुप) ने किया।

कार्यक्रम में,शैलेश महतो अजय सहदेव, राजेश महतो, जिला परिषद उपाध्यक्ष विनोद उरांव, कपिल देव मिश्रा, धर्मेंद्र महतो, बलबीर देव और सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। इसके अलावा विवेक सोनी, आकाश सोनी और हिमांशु ठाकुर भी कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं जय श्री राम समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल की भी विशेष उपस्थिति रही। साथ ही सौरव सेनगुप्ता, सूरज कुमार, कृतिक कुमार, विक्की साहू, कृष्णा सोनी, गोलू राय, विजय सोनी, अमर साहू, अजय सोनी, रविकांत सोनी और राकेश सोनी भी मौजूद रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति संगीत, माता के जयकारों, पारंपरिक छठ गीतों और मनमोहक भजनों से आयोजन स्थल गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने देर रात तक जागरण का आनंद लिया और माता रानी के चरणों में अपनी श्रद्धा एवं भक्ति अर्पित की। कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक परंपरा का भी सुंदर संदेश दिया। अंत में नवाडी पाड़ा चंडी बारी काली पूजा समिति की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, कलाकारों, संगीतकारों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment