Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

तीन दिवसीय लक्ष्मी पूजा शांतिपूर्ण संपन्न, नम आंखों से हुआ प्रतिमा विसर्जन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

स्थानीय जलाशय में विसर्जन के बाद ग्रामीणों के बीच बंटा महाप्रसाद; अध्यक्ष बिमलेश यादव और कोषाध्यक्ष राकेश कुमार समेत समिति सदस्यों का रहा सहयोग

कुंदा (चतरा)। कुंदा प्रखंड के सरजामातु में तीन दिवसीय लक्ष्मी पूजा मंगलवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से स्थानीय जलाशय में मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन किया।

विसर्जन के दौरान भक्तों ने अपने जीवन में सुख-समृद्धि और तरक्की की कामना की और मां से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना की। पूजा के अंतिम दिन समिति की ओर से ग्रामीणों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसे सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया।

आयोजन को शांतिपूर्ण और सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष बिमलेश यादव, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, सदस्य उज्ज्वल राज, अवधेश यादव, मनोज कुमार, चंदन कुमार, मुकेश यादव समेत अन्य सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment