साइडिंग बस पड़ाव से पावरगंज चौक तक निकला जुलूस, महिला मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने किया संयुक्त नेतृत्व
झारखंड की बेटी निशा भगत की आत्महत्या के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा जिला इकाई के तत्वावधान में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जोरदार मशाल जुलूस निकाला गया। यह मशाल जुलूस अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा एवं महिला मोर्चा के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित किया गया।
मशाल जुलूस की शुरुआत लोहरदगा के साइडिंग स्थित बस पड़ाव से हुई। जुलूस में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा की सदस्यों ने हाथों में मशाल लेकर निशा भगत को न्याय दिलाने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। जुलूस पावरगंज चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री मनीर उरांव, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज, नगर पालिका अध्यक्ष अनिल उरांव, जिला महामंत्री पशुपति पारस, जिला प्रवक्ता रामचंद्र गिरि, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सामेला भगत, नगर अध्यक्ष संगीता कुमारी स्ट मोर्चा के कर्मठ युवा नेता पवन तिग्गा सभी वर्तमान मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष जिला के सभी पदाधिकारी सभी मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं समर्थक भारी संख्या में उपस्थित थे। मशाल जुलूस में महिलाओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति देखने को मिली। सभी ने एकजुट होकर निशा भगत को न्याय दिलाने की आवाज बुलंद की।


















Total Users : 1262746
Total views : 3127824