ग्रामीणों ने देखा खुला ताला, परिसर में बिखरे मिले कागजात; इससे पहले बांका के उत्क्रमित हाई स्कूल में भी हुई थी चोरी
हंटरगंज (चतरा)। सरकारी विद्यालयों में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। ताजा मामला हंटरगंज थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने ताला खोलकर इनवर्टर, स्टेबलाइजर और कंप्यूटर माउस चुरा लिए।
घटना की जानकारी मंगलवार सुबह तब हुई, जब ग्रामीणों ने विद्यालय का ताला खुला देखा। परिसर के बाहर कागजात बिखरे थे और अंदर जांच करने पर सामान गायब मिला। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक फेकू दास को सूचना दी, जिन्होंने हंटरगंज थाना पुलिस को जानकारी दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, परिसर का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के साथ अज्ञात चोरों की पहचान में जुट गई। पुलिस चोरी गए सामान की बरामदगी का प्रयास कर रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले उत्क्रमित हाई स्कूल, बांका में भी चोरी हो चुकी है। लगातार स्कूलों को निशाना बनाए जाने से शिक्षकों और ग्रामीणों में चिंता है। उनका कहना है कि बच्चों की पढ़ाई से जुड़े संसाधनों की सुरक्षा जरूरी है।



















Total Users : 1262845
Total views : 3127987