Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

घर से 20 मीटर दूर सड़क पार करते वृद्ध को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गया में मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार; अब तक नहीं मिला लिखित आवेदन

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोसाईडीह पंचायत अंतर्गत पिंडरी मोड़ के पास चतरा-डोभी मुख्य पथ (एनएच-22) पर सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल 60 वर्षीय रोहन यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार रोहन यादव रात में अपने घर से महज 20 मीटर दूर सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। भीड़ जुटने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर एएसआई अजय कुमार महतो दल-बल के साथ पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायल को हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मंगलवार सुबह शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी समेत परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था और गांव में शोक का माहौल है। राजद प्रखंड अध्यक्ष देवलाल यादव, राजदेव यादव समेत कई ग्रामीणों ने परिवार को ढांढस बंधाया।

हंटरगंज थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है और पुलिस को अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन व चालक की पहचान की कोशिश कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment