Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

गोवर्धन पूजा समारोह में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला का हुआ अभिनंदन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

धार्मिक आयोजनों में हुए शामिल, पर्व को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया

चतरा, झारखंड। जिले के गिद्धौर प्रखंड के बारीसाखी तथा इटखोरी प्रखंड के पीतीज गांव में आयोजित गोवर्धन पूजा समारोह में बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला शामिल हुए। दोनों स्थानों पर आयोजन समिति के सदस्यों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस दौरान माल्यार्पण कर और अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व भारतीय धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण उत्सव है। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने के साथ लोगों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं।

उन्होंने कहा कि त्योहार केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से समाज की परंपराएं और सांस्कृतिक मूल्य नई पीढ़ी तक पहुंचते हैं। ऐसे आयोजनों में सभी वर्गों की सहभागिता सामाजिक एकजुटता को मजबूती प्रदान करती है।

कार्यक्रम में कांग्रेस के चतरा जिला अध्यक्ष चंद्रदेव गोप, गिद्धौर प्रमुख अनीता देवी, इटखोरी प्रमुख प्रिया यादव, गांधरीया मुखिया अनीता यादव, पीतीज मुखिया रामदेव यादव, गिद्धौर उपप्रमुख प्रीतम यादव, बालेश्वर यादव, नवीन यादव, संजय यादव, विकास यादव, योगेंद्र योगी, बीरेंद्र यादव, विक्की कुमार, शंकर यादव और कृष्णा यादव सहित कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

News Scale Live | भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment