Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

भाजपा का हेमंत सरकार पर कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर हमला, विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- एसआईआर मतदाता सूची को शुद्ध बनाने की लोकतांत्रिक प्रक्रिया; लोजपा (रामविलास) प्रदेश अध्यक्ष ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर साधा निशाना

चतरा। भारतीय जनता पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा और अभियान के तहत बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित की। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय और लोजपा (रामविलास) प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जनार्दन पासवान समेत अन्य नेताओं ने अपनी बात रखी।

श्री सहाय ने हेमंत सोरेन सरकार पर कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और प्रशासनिक विफलताओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर देश व राज्य में भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी और विपक्षी दल चुनाव प्रक्रिया, ईवीएम और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

सहाय ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है और भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने के बजाय विपक्ष को जनता के बीच जाकर विश्वास हासिल करना चाहिए। उन्होंने एसआईआर को मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने की लोकतांत्रिक प्रक्रिया बताया।

वहीं, जनार्दन पासवान ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर निशाना साधा। भाजपा नेताओं ने अल्पसंख्यक मतदाताओं सहित अन्य राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखी और सरकार के खिलाफ रणनीति साझा की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता, जिला महामंत्री डॉ. मृत्युंजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष मिथलेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी कालीचरण यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा के मिशन चौक राणा चौक रोड पर BGS GROUP का भव्य शुभारंभ, मोबाइल से लेकर रिपेयरिंग तक की मिलेगी सुविधा

झारखंड में बनेगी नई भाषा शिक्षा नीति: CM का बड़ा फैसला, मातृभाषा के साथ स्पोकन इंग्लिश और कौशल पर जोर

अभय कुमार चतुर्वेदी बने झारखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष, रिंकू भकत और प्रशांत सिंह भी जीते

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पांच होटलों में एक साथ पुलिस की छापेमारी, 25 युवक-युवतियां हिरासत में; कई नाबालिग भी शामिल

पत्नी से विवाद के बीच एसपी भानु प्रताप सिंह पद से हटे, पुलिस मुख्यालय में योगदान का निर्देश

स्कूल में हमले की शिकार छह साल की बच्ची पीजीआई से छुट्टी के बाद लौटी घर, फूल बरसाकर हुआ स्वागत

Leave a Comment