Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पांच होटलों में एक साथ पुलिस की छापेमारी, 25 युवक-युवतियां हिरासत में; कई नाबालिग भी शामिल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एसपी के निर्देश पर 6 विशेष टीमों ने होटलों में की ताबड़तोड़ कार्रवाई; थानाध्यक्ष और सर्किल इंस्पेक्टर के नेतृत्व में हुई छापेमारी; आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवतियों को थाना ले जाकर पूछताछ जारी; जांच के बाद पीआर बॉन्ड पर छोड़े जाने की संभावना

बिहार के जहानाबाद शहर में बुधवार को पुलिस की अचानक छापेमारी से हड़कंप मच गया。पुलिस ने कथित सेक्स रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के 5 होटलों में एक साथ छापेमारी की, जिसमें 25 युवक-युवतियां हिरासत में लिए गए हैं।

एसपी के निर्देश पर 6 टीमों ने की कार्रवाई

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के कई होटलों और रेस्ट हाउस में देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा है और नियमों को ताक पर रखकर नाबालिगों तक को कमरे दिए जा रहे हैं。सूचना के सत्यापन और ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एसपी कोटा किरण कुमार के निर्देश पर 6 विशेष टीमों का गठन किया गया।

इन टीमों का नेतृत्व नगर थानाध्यक्ष आलोक कुमार और सर्किल इंस्पेक्टर दिवाकर कुमार विश्वकर्मा कर रहे थे। टीमों ने रेलवे स्टेशन इलाके से लेकर अरवल मोड़ तक एक साथ कई होटलों पर दबिश दी। छापेमारी में शामिल होटलों में मां तारा होटल, नील कमल रेस्ट हाउस, राजाराम होटल, फिदा हुसैन मोड़ स्थित पलाश होटल और अरवल मोड़ स्थित मुरलीधर रेस्ट हाउस शामिल हैं। कमरों की तलाशी के दौरान कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पाए गए, जिनमें सबसे अधिक संख्या मां तारा होटल से बताई जा रही है।

होटल संचालकों में अफरा-तफरी, सड़कों पर उमड़ी भीड़

अचानक हुई इस छापेमारी से शहर के होटल संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। कार्रवाई की खबर फैलते ही होटलों के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई और इलाके में काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। पुलिस हिरासत में लिए गए सभी युवक-युवतियों को नगर थाना ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। सभी के पहचान पत्रों और उम्र का सत्यापन किया जा रहा है और होटलों के रजिस्टर भी खंगाले जा रहे हैं।

एसडीपीओ अनिकेत कुमार द्विवेदी ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही छापेमारी के दौरान मिली स्थिति और संबंधित लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद युवक-युवतियों को पीआर बॉन्ड पर छोड़ा जा सकता है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि होटलों में किस तरह की गतिविधियां चल रही थीं और इसमें कौन-कौन शामिल है। पुलिस की इस कार्रवाई ने शहर में सनसनी फैला दी है और लोगों में यह चर्चा है कि आगे और भी खुलासे हो सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment