Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

57 वर्षीय जगदीश दो दिनों से लापता, पुत्र ने थाने में दिया आवेदन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

2 नवंबर की सुबह चार बजे घर से निकले, तब से नहीं लौटे; परिजन परेशान, पुलिस से तलाश की गुहार, जानकारी मिलने पर इन नंबरों पर करें संपर्क

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज थाना क्षेत्र से एक 57 वर्षीय व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। दो दिनों से लापता व्यक्ति की तलाश में परिजन परेशान हैं। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर पुत्र ने हंटरगंज थाना में आवेदन देकर पुलिस से खोजबीन करने की गुहार लगाई है।

मिली जानकारी के अनुसार, लापता व्यक्ति की पहचान हंटरगंज थाना क्षेत्र के सतघरवा निवासी जगदीश यादव (57 वर्ष) के रूप में हुई है। उनके पुत्र वीरेंद्र कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनके पिता 2 नवंबर 2026 को सुबह करीब चार बजे घर से कहीं चले गए। इसके बाद वे वापस नहीं लौटे। परिजनों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

आवेदन में लापता व्यक्ति का हुलिया बताते हुए कहा गया है कि उनका रंग गोरा, कद लगभग 5.5 फीट है। लापता होने के समय उन्होंने लाल टी-शर्ट और भूरे रंग का ट्राउजर पहन रखा था। उनकी पहचान छोटे बालों से भी की जा सकती है।

पुत्र वीरेंद्र कुमार ने थाना प्रभारी से मामले की जांच कर अपने पिता को सकुशल खोजने में सहयोग करने की अपील की है। लापता व्यक्ति के संबंध में किसी को भी जानकारी मिलने पर मोबाइल नंबर 7206907196 एवं 7350747918 पर संपर्क करने की अपील की गई है।

भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा के मिशन चौक राणा चौक रोड पर BGS GROUP का भव्य शुभारंभ, मोबाइल से लेकर रिपेयरिंग तक की मिलेगी सुविधा

झारखंड में बनेगी नई भाषा शिक्षा नीति: CM का बड़ा फैसला, मातृभाषा के साथ स्पोकन इंग्लिश और कौशल पर जोर

अभय कुमार चतुर्वेदी बने झारखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष, रिंकू भकत और प्रशांत सिंह भी जीते

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पांच होटलों में एक साथ पुलिस की छापेमारी, 25 युवक-युवतियां हिरासत में; कई नाबालिग भी शामिल

पत्नी से विवाद के बीच एसपी भानु प्रताप सिंह पद से हटे, पुलिस मुख्यालय में योगदान का निर्देश

स्कूल में हमले की शिकार छह साल की बच्ची पीजीआई से छुट्टी के बाद लौटी घर, फूल बरसाकर हुआ स्वागत

Leave a Comment