विधायक कुमार उज्जवल दास के प्रस्ताव पर आगे बढ़ी कार्रवाई; स्थानीय युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने का उद्देश्य
चतरा। सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार उज्जवल दास के प्रयास से चतरा जिले के टंडवा और पत्थलगड़ा प्रखंड में नए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की स्थापना के प्रस्ताव पर कार्रवाई आगे बढ़ी है।
श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार ने उपायुक्त, चतरा को निर्देश दिया है कि वे दोनों प्रखंडों में आईटीआई की स्थापना की आवश्यकता और व्यवहार्यता का आकलन कर तथ्यात्मक प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं।
विधायक ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को स्थानीय स्तर पर तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण देना तथा उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि वे सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विकास और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए लगातार प्रयासरत हैं।



















Total Users : 1256170
Total views : 3117837