Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

छठ पर्व की तैयारी: सात प्रमुख घाटों पर 70 प्रतिशत सफाई पूरी, अपर नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दीपावली से पहले शेष काम पूरा करने का निर्देश; घाटों पर लगेंगे गहराई दर्शाने वाले सूचना पट्ट और चेतावनी बोर्ड

देवघर: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर देवघर नगर निगम ने घाटों की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। निगम क्षेत्र के सात प्रमुख छठ घाटों पर सफाई का करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शेष कार्य दीपावली से पहले पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

सात घाटों का निरीक्षण

अपर नगर आयुक्त रजनीश कुमार ने मंगलवार को इन घाटों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया:

  • रामपुर घाट, छत्तीसी घाट ,बत्तीसी घाट, बड़का बांध, कुंडा तालाब, जालान पार्क, नौलखा छठ घाट

सफाई पर निर्देश

उन्होंने संबंधित वार्ड जमादारों और सेनेटरी इंस्पेक्टरों को निर्धारित समय-सीमा में सभी घाटों की संपूर्ण सफाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही घाटों पर जमा कचरे का समय पर उठाव कराने और आसपास के क्षेत्रों को भी स्वच्छ रखने का निर्देश दिया।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर जोर

सुरक्षा के लिहाज से अपर नगर आयुक्त ने अभियंत्रण शाखा को सभी घाटों पर पानी की गहराई बताने वाले सूचना पट्ट और चेतावनी बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। इससे श्रद्धालु जलाशयों की गहराई और संभावित खतरों के प्रति सतर्क रह सकेंगे। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सफाई कार्यों की नियमित निगरानी करने और सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने को भी कहा।

निरीक्षण के दौरान नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास, मनीष कुमार तिवारी, सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील कुमार मेहता, रोड कुली कन्हैया राम और चंद्रकिशोर झा सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।


News Scale Live – भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की समीक्षा, डीसी बोले- कोई योग्य नागरिक सूची से न छूटे

दर्दनाक हादसा: चौर में कपड़ा धोने गईं चार किशोरियां डूबीं, दो चचेरी बहनों की मौत

सीएम ने परिजनों संग किया चांडिल डैम का भ्रमण, इको-टूरिज्म और पर्यटन विकास पर अधिकारियों को दिए निर्देश

कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कमरे में पंखे से लटका मिला शव; ग्रामीणों का हंगामा, एफएसएल टीम पहुंची

पोस्ता की खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई, वन भूमि पर जुताई कर रहा ट्रैक्टर जब्त

बायर डायरेक्ट कंपनी की फसल प्रदर्शनी, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

Leave a Comment