31 अक्टूबर को हुए थे सेवानिवृत्त, रामचरितमानस, अंगवस्त्र और बुके देकर किया गया सम्मानित; सहकर्मियों ने साझा किए अनुभव, भावुक हुआ माहौल
हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को सेवानिवृत्त प्रधान सहायक बैजनाथ प्रसाद पाठक के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वर्षों तक प्रखंड कार्यालय में अपनी सेवाएं देने के बाद 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हुए पाठक को विदाई देने के लिए अधिकारी और कर्मचारी एकत्रित हुए। इस दौरान उनके कार्यकाल को याद किया गया और सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ निखिल गौरव कमान कश्यप ने की, जबकि संचालन बीपीओ निरंजन कुमार सिंह ने किया। समारोह में बैजनाथ प्रसाद पाठक को रामचरितमानस, अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी सेवा में उनका योगदान और सहकर्मियों के साथ उनका व्यवहार हमेशा याद रखा जाएगा।
विदाई के मौके पर प्रखंडकर्मियों ने उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। समारोह का माहौल उस समय भावुक हो गया, जब सहकर्मियों ने उनके साथ काम करने के दिनों को याद किया।
इस अवसर पर कल्याण पदाधिकारी दिवाकर कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार वर्मा, योगेश प्रसाद शर्मा, मो. अंजुम, सीताराम रजक, नंदू चौधरी, महेश मिस्त्री, प्रधान सहायक प्रदीप कुमार सहित कई पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक उपस्थित थे।
भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव




















Total Users : 1254899
Total views : 3116057