Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

बायर डायरेक्ट कंपनी की फसल प्रदर्शनी, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आयोजित कार्यक्रम में सीधी बुवाई पर दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण, फसल उत्पादन बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के बताए गए तरीके

पत्थलगड़ा (चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड के नावाडीह पंचायत में मंगलवार को किसान गोपाल दांगी के खेत में बायर डायरेक्ट कंपनी की ओर से फसल प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई किसान शामिल हुए।

इस दौरान कंपनी के प्रतिनिधि विक्रम सिंह सहित सुपरवाइजर बिपिन कुमार सिंह, चंदन सिंह एवं अन्य बीएलएफ टीम के दिनेश कुमार सिंह और राजेश कुमार वर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, फसल उत्पादन में सुधार और खेती की नई पद्धतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेष रूप से फसलों की सीधी बुवाई के विषय पर किसानों को व्यावहारिक जानकारी दी गई। कंपनी के प्रतिनिधियों ने किसानों को खेती में नई तकनीक अपनाने और बेहतर कृषि प्रबंधन के प्रति जागरूक किया।

खेत में आयोजित इस प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों को नजदीक से समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को कृषि की नई तकनीकों से जोड़ना और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए जागरूक करना था।

भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दर्दनाक हादसा: चौर में कपड़ा धोने गईं चार किशोरियां डूबीं, दो चचेरी बहनों की मौत

सीएम ने परिजनों संग किया चांडिल डैम का भ्रमण, इको-टूरिज्म और पर्यटन विकास पर अधिकारियों को दिए निर्देश

कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कमरे में पंखे से लटका मिला शव; ग्रामीणों का हंगामा, एफएसएल टीम पहुंची

पोस्ता की खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई, वन भूमि पर जुताई कर रहा ट्रैक्टर जब्त

विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर अपर समाहर्ता ने लगाई फटकार

सैनिक के साथ मारपीट मामले में पूर्व सैनिक संगठन ने उठाई न्याय की मांग, एसपी-डीएसपी को सौंपा ज्ञापन

Leave a Comment