Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

पोस्ता की खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई, वन भूमि पर जुताई कर रहा ट्रैक्टर जब्त

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में चल रहा था अभियान, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने हल सहित ट्रैक्टर पकड़ा; जुताई में शामिल लोगों की पहचान में जुटी पुलिस

कुंदा (चतरा)। चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर कुंदा थाना क्षेत्र के अनगड़ा गांव में कुंदा थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पोस्ता (अफीम) की खेती की रोकथाम को लेकर ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस टीम ग्रामीणों को पोस्ता की अवैध खेती के दुष्परिणामों और कानूनी कार्रवाई के संबंध में जागरूक कर रही थी।

इसी दौरान सूचना मिली कि वन भूमि पर पोस्ता की खेती की तैयारी को लेकर ट्रैक्टर से जुताई की जा रही है। सूचना पर पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए खेत की जुताई में लगे एक हल सहित ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से पोस्ता की खेती की तैयारी करने वालों में हड़कंप मच गया।

पुलिस मामले में अग्रेतर कार्रवाई करते हुए खेत की जुताई में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्ता की अवैध खेती के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अभियान में कुंदा थाना प्रभारी अमित कुमार, पुलिस बल के जवान, बिक्रम कुमार तथा प्रतापपुर वन प्रक्षेत्र के वनपाल एवं प्रधान वनरक्षी शामिल रहे।

भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment